WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” लगातार जारी।

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा आम नागरिकों के बीच पहुंचकर साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में दी जा रही जानकारी।

ग्राम किनकेल में यातायात पुलिस एवं सिटी कोतवाली जशपुर की संयुक्त टीम ने आयोजित किया साइबर जागृति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की दी गई समझाइश, ग्रामीणों को वितरित किए गए हेलमेट।


जशपुर पुलिस द्वारा जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लगातार “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उन्हें वर्तमान समय में होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक कर रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 04.09.2026 को यातायात पुलिस एवं सिटी कोतवाली जशपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम किनकेल में साइबर जागृति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें सतर्क एवं जागरूक रहने की समझाइश दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस अधिकारी/सीबीआई/ईडी अधिकारी बनकर कॉल करना, ओटीपी मांगना, बैंक खाते एवं एटीएम से संबंधित जानकारी प्राप्त करना, पिन एवं पासवर्ड पूछना, आधार कार्ड की जानकारी लेना, फर्जी लिंक भेजना, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, ऑनलाइन ठगी एवं फर्जी कॉल के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के संबंध में समझाइश दी गई।

पुलिस द्वारा ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों को समझाया गया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को डराकर अथवा लालच देकर उनकी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन करने पर अपनी ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड पिन, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी, आधार संबंधी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने अथवा अनजान व्यक्ति द्वारा बताए गए मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से भी बचने की समझाइश दी गई।

साथ ही पुलिस टीम द्वारा “डिजिटल अरेस्ट” के संबंध में विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया गया कि कोई भी वास्तविक पुलिस अधिकारी अथवा जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को घर में डिजिटल रूप से गिरफ्तार करने या लगातार ऑनलाइन निगरानी में रखने के नाम पर पैसे जमा करने के लिए बाध्य नहीं करता। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस से संपर्क करने की समझाइश दी गई।

यातायात नियमों के प्रति भी किया गया जागरूक

साइबर जागृति कार्यक्रम के साथ-साथ पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी जागरूक किया गया। दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

ग्राम किनकेल में हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को हेलमेट पहनाकर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग एवं उसकी आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को हेलमेट भी वितरित किए गए तथा उन्हें समझाया गया कि हेलमेट केवल चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना के दौरान सिर में लगने वाली गंभीर चोट से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक सुरक्षा उपकरण है।

पुलिस द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। विशेषकर दोपहिया वाहन में यात्रा करते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति द्वारा हेलमेट का उपयोग किया जाए।

पुलिस की आम नागरिकों से अपील

जशपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सदैव सतर्क एवं जागरूक रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन कॉल, मैसेज अथवा सोशल मीडिया संदेश पर तत्काल विश्वास न करें। अपनी गोपनीय बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो घबराएं नहीं और ठगी की जानकारी तत्काल पुलिस  को दें,  व टोल फ्री नं 1930 में शिकायत दर्ज करावे ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही  की जा सके। जागरूकता ही बचाव है।
कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक के.आर. चौहान, ट्रैफिक प्रभारी खोमराज ठाकुर सहित सिटी कोतवाली एवं यातायात शाखा जशपुर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये

रायगढ़, 5 सितम्बर 2026/ लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान श्री एतवार साय पैकरा ने आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी विभाग की सलाह से...

CHHATTISGARH NEWS

बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये

रायगढ़, 5 सितम्बर 2026/ लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान श्री एतवार साय पैकरा ने आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी विभाग की सलाह से...

RAIGARH NEWS

बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये

रायगढ़, 5 सितम्बर 2026/ लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान श्री एतवार साय पैकरा ने आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी विभाग की सलाह से...