WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने के मामले में कलेक्टर सख्त

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img
जिला बिलासपुर


मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिस

बिलासपुर, 12 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में बीमार छात्रा से कुर्सी साफ करवाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। छात्रा की तबीयत खराब होने के बावजूद उससे कुर्सी साफ करवाए जाने का आरोप है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा पहले से ही बुखार से पीड़ित थी। स्कूल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी हो गई। आरोप है कि ऐसी स्थिति में छात्रा को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बजाय उससे ही गंदी हुई कुर्सी साफ करवाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा।

मामले को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी की प्रधान पाठक श्रीमती भारती खांडे को नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में प्रधान पाठक से पूरे घटनाक्रम के संबंध में तीन दिवस के भीतर स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में जवाब प्राप्त नहीं होने अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

इस घटनाक्रम ने विद्यालयों में बीमार अथवा अस्वस्थ बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, मानवीय व्यवहार और उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। अब विभागीय नोटिस के बाद संबंधित पक्ष के स्पष्टीकरण और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

spot_img
spot_img

Recent Posts

सारंगढ़ इंडियन स्पाइस रेस्टोरेंट वेज बिरयानी में निकला कीड़ा के खबर कुछ दिन पहले वायरल हुआ था जिसमें फूड अधिकारी पहुंचे जांच के लिए...

एंकर —सारंगढ़ इंडियन स्पाइस रेस्टोरेंट में परोसी गई वेज बिरयानी में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया था घटना के बाद खाने की...

CHHATTISGARH NEWS

सारंगढ़ इंडियन स्पाइस रेस्टोरेंट वेज बिरयानी में निकला कीड़ा के खबर कुछ दिन पहले वायरल हुआ था जिसमें फूड अधिकारी पहुंचे जांच के लिए...

एंकर —सारंगढ़ इंडियन स्पाइस रेस्टोरेंट में परोसी गई वेज बिरयानी में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया था घटना के बाद खाने की...

RAIGARH NEWS