WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बोईदा के बरपारा में भोला कुम्हार की गणेश प्रतिमाओं की धूम,छोटे से बड़े आकार की मूर्तियां लेने पहुंच रहे श्रद्धालु

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर ग्राम बोईदा के बरपारा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां के कुशल मूर्तिकार भोला कुम्हार द्वारा भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। उनके यहां छोटे आकार से लेकर बड़े आकार तक विभिन्न रूपों और रंगों में गणेश प्रतिमाएं देखने को मिल रही हैं।भोला कुम्हार द्वारा मिट्टी एवं अन्य सामग्री से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकार देकर आकर्षक रंगों और सजावट से अंतिम रूप दिया है। प्रतिमाओं में अलग-अलग डिजाइन, मुकुट, आभूषण और रंगों का सुंदर संयोजन देखने को मिल रहा है।गणेश उत्सव के लिए आसपास के गांवों से भी लोग प्रतिमाएं देखने और पसंद के अनुसार मूर्ति लेने पहुंच रहे हैं। छोटे घरों में स्थापना के लिए छोटी प्रतिमाओं से लेकर सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के लिए बड़ी प्रतिमाएं तक यहां तैयार की जा रही हैं।स्थानीय स्तर पर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण होने से ग्रामीणों को अपनी पसंद की प्रतिमा आसानी से उपलब्ध हो रही है, वहीं पारंपरिक कारीगरी को भी बढ़ावा मिल रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

26,774 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण, लोक अदालत में दिखी पक्षकारों के चेहरों पर खुशी

घरघोड़ा। जिला एवं अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा में आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों का राजीनामा एवं आपसी सहमति के आधार...

CHHATTISGARH NEWS

26,774 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण, लोक अदालत में दिखी पक्षकारों के चेहरों पर खुशी

घरघोड़ा। जिला एवं अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा में आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों का राजीनामा एवं आपसी सहमति के आधार...

RAIGARH NEWS