विश्व बाघ दिवस पर भारत माता आंग्ल माध्यम शाला के विद्यार्थियों ने बाघ रहवास क्षेत्र की संरक्षण का संदेश

बिलासपुर – अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भारत माता आंग्ल माध्यम शाला बिलासपुर के ईको क्लब द्वारा बाघों के प्राकृतिक रहवास क्षेत्र के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष 29 जुलाई को विश्वभर में मनाए जाने वाले इस दिवस पर विद्यार्थियों ने अनूठे अंदाज में लोगों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की थीम

स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायों को केंद्र में रखकर बाघों के भविष्य को सुरक्षित करना रही।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने चेहरों पर बाघ की आकर्षक कलाकृतियां बनाकर आम नागरिकों को बाघों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा तथा वन संरक्षण में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी के महत्व से अवगत कराया।

विद्यार्थियों ने लोगों से अपील की कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर सलीन पी. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जंगल और वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है और बच्चों को अभी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना चाहिए।

कार्यक्रम में ईको क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के इस अभिनव एवं प्रेरणादायी प्रयास की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर के ईको क्लब के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अमर प्रकाश सावंत ने सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...