
बिलासपुर –बिलासपुर स्थित ग्राम हॉफा के प्राचीन देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला श्रवण मास के पहले दिन भगवान शिव की आराधना को समर्पित भव्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान और संगीतमय श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया सुबह से ही मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव जय नृसिंह और जय श्रीराम के अलौकिक जयकारों से गुंजायमान हो उठा कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः वेला में वैदिक मंत्रोच्चार और पंचांग पूजन के साथ हुई


मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी के द्वारा विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा गंगाजल, शहद, एवं बेलपत्र अर्पित कर भव्य रुद्राभिषेक संपन्न किया यजमानों ने आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख, शांति और उत्तम वर्षा की कामना की रुद्राभिषेक के उपरांत मंदिर के मुख्य मंडप में श्री रामचरितमानस के पारायण पाठ का शुभारंभ हुआ व्यास पीठ से प्रख्यात कथा वाचकों द्वारा चौपाइयों का मधुर सस्वर पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और भक्तिरस से सराबोर हो गया उपस्थित भक्तों ने अनुशासन बद्ध होकर मानस पाठ का श्रवण किया अनुष्ठान के अंतिम चरण में भव्य महा आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और महिला श्रद्धालु शामिल हुईं आरती के पश्चात सभी भक्तों के बीच प्रसाद भंडारा वितरण किया गया इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आचार्य जी ने सभी का आभार व्यक्त किया जिनमें प्रमुख रूप से पंडित शत्रुघ्न उपाध्याय,पंडित रामकुमार उपाध्याय, पंडित रमेश अवस्थी, पंडित डॉ महेंद्र दुबे, पंडित संजय तिवारी, पंडित किरण दुबे, सुश्री सोनल उपाध्याय, पंडित क्रियांश उपाध्याय,सुश्री हेमाक्षी उपाध्याय,भेदी कैवर्त, पंडित महेश उपाध्याय,पंडित रमेश उपाध्याय ,रामलाल कश्यप, अवधेश गुप्ता, पंडित राजेंद्र तिवारी, पंडित केजू राम शर्मा,माधव श्रीवास,कौशल प्रसाद कोरी पंडित निखिल पाण्डेय, पंडित राजेंद्र उपाध्याय सभी भक्तों का श्रावण प्रथम दिन पर विशेष सहयोग रहा।








