बिलासपुर एसईसीएल मुख्यालय के 5 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

बिलासपुर – एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए 05 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन फ्रैंकलिन जयकुमार के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (वित्त)डी सुनील कुमार,निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र,विभीन्न विभागाध्यक्षों,श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रसन्न कुमार निगम, मुख्य प्रबंधक (खनन), योजना-परियोजना विभाग, सनत कुमार तिवारी, मुख्य प्रबंधक (खनन), खान सुरक्षा एवं बचाव विभाग, राकेश कुमार सरकार, कार्यालय अधीक्षक (ए-1), कंपनी सचिव सचिवालय, सुर्यकांत पाण्डेय, कार्यालय अधीक्षक, केंद्रीय आवक-जावक विभाग, रामजी पाण्डेय, सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक, सुरक्षा विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने निभाया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

₹7,635 की सीधी बचत! हीरो HF DLX अब सिर्फ ₹59,999 में, 27 साल पुराने भरोसेमंद शोरूम ने ग्राहकों को दिया मेगा तोहफा

लैलूंगा और कोतबा क्षेत्र के दोपहिया वाहन खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रिय बाइक HF DLX (कैनवास ब्लैक) अब पहले...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार

ऑपरेन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तारकोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा...