20 साल का सब्र टूटा! अब आर-पार की लड़ाई—1 अगस्त को केशला मोड़ पर होगा ऐतिहासिक चक्का जाम, सड़क नहीं तो सड़क पर जनसैलाब!


चंद्रशेखर जायसवाल की विशेष रिपोर्ट

लैलूंगा/रायगढ़। दो दशक से बदहाल सड़क पर सफर करने को मजबूर क्षेत्रवासियों का धैर्य अब जवाब देता दिखाई दे रहा है। केशला-तोलगे सड़क संघर्ष समिति ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 31 जुलाई 2026 तक केशला-तोलगे सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को केशला मोड़ (हाई स्कूल के पास, कुंजारा) में घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर विशाल, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।

समिति का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग पिछले 20 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। इसी के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों ने अब निर्णायक आंदोलन का रास्ता चुना है।

समिति ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि यह केवल सड़क की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और भविष्य की लड़ाई है।

आंदोलन का विवरण

दिनांक: 01 अगस्त 2026 (शनिवार)

समय: प्रातः 10:30 बजे से

स्थान: केशला मोड़, हाई स्कूल के पास, कुंजारा

मार्ग: घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग


समिति का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा, लेकिन यदि इसके बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आगे और व्यापक जनआंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन आखिरी समय में सड़क निर्माण शुरू कर आंदोलन टालेगा, या फिर 1 अगस्त को केशला मोड़ पर हजारों लोगों का ऐतिहासिक चक्का जाम शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनेगा?

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवपदस्थ बीईओ बसंत चतुर्वेदी का प्रथम संकुल आगमन आज, स्वागत समारोह के साथ होगी शैक्षणिक कार्यशाला

जिला जाजगीर चापा बम्हनीडीह। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के प्रथम संकुल आगमन के अवसर पर शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार

ऑपरेन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तारकोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा...