अधूरी पुलिया बनी आफत, उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे,निर्माण कार्य में देरी से ग्रामीणों में नाराजगी, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर उठे सवाल

spot_img

कोरबा। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत उतरदा और रामपुर के बीच पितनी नदी पर निर्माणाधीन पुल की धीमी रफ्तार अब ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। बरसात के मौसम में नदी उफान पर है, लेकिन पुल का निर्माण अधूरा होने के कारण छात्र-छात्राएं रोज अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों के अनुसार पुल निर्माण समय पर पूरा नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्कूली बच्चों को उफनती नदी पार करते देखा गया, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी, संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाता, तो लोगों को इस तरह जान जोखिम में डालकर नदी पार नहीं करनी पड़ती।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।

साथ ही निर्माण में हुई देरी की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की होगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

CHHATTISGARH NEWS

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...