स्वच्छता के संकल्प के साथ 1 अक्टूबर को जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान, 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा

spot_img

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल में जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीणों तक करेंगे सहभागिता; ग्राम सभाओं में स्वच्छता शपथ के साथ होगा पौधारोपण

रायगढ़, 29 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। शासन के दिशा-निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं अमृत सरोवर स्थलों में स्वच्छता, जन-जागरूकता और श्रमदान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभागी, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है।

ब्लैक स्पॉट से लेकर स्कूल और हाट-बाजार तक सफाई अभियान

अभियान के तहत गांवों में लंबे समय से चिन्हित कचरा स्थलों यानी ब्लैक स्पॉट एवं स्वच्छता लक्षित इकाइयों की सफाई और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा हाट-बाजार, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय, स्वास्थ्य केंद्र और अमृत सरोवर परिसरों में भी स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

ग्रामीणों को आगामी त्योहारों और सामुदायिक आयोजनों में सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान

अभियान के तहत 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे जिलेभर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, स्वच्छाग्रही, युवा और आम नागरिक सार्वजनिक स्थलों की सफाई में सहभागिता करेंगे।

इस पहल के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखकर इसे नियमित जनभागीदारी और सामुदायिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गांव की स्वच्छता व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया जाएगा।

जनभागीदारी से स्वच्छ और सुंदर गांव बनाने की अपील

जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों से सेवा संकल्प अभियान एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से श्रमदान के माध्यम से अपने गांव, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के परिवेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान देने का आग्रह किया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला: कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला

714 दिन बाद आया अदालत का फैसला; हत्या, दुष्कर्म और POCSO मामले में दोषसिद्धि, पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश में कुलदीप को...

CHHATTISGARH NEWS

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला: कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला

714 दिन बाद आया अदालत का फैसला; हत्या, दुष्कर्म और POCSO मामले में दोषसिद्धि, पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश में कुलदीप को...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूँगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे मिले  गौवंश, लैलूंगा पुलिस ने तस्करी की कोशिश की नाकाम — एक आरोपी गिरफ्तार, ₹11.04 लाख की जप्तीझारखंड-उड़ीसा की ओर...