कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति पर केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू का भव्य स्वागत

spot_img

बिलासपुर। कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को केन्द्र सरकार से स्वीकृति मिलने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दिल्ली से बिलासपुर आगमन पर भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू का भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी चौक, बिलासपुर में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ तोखन साहू का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में रेल परियोजना की स्वीकृति को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के विकास, रोजगार, व्यापार तथा आवागमन की दृष्टि से एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की विकासोन्मुखी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगी, जिससे उद्योग, व्यापार, पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि यह रेल परियोजना वर्षों पुरानी जनआकांक्षा थी, जिसकी स्वीकृति से क्षेत्र के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को गति देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है।स्वागत में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का अभिनंदन करते हुए रेल परियोजना की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, चंदना गोस्वामी, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, शैलेन्द्र यादव, लक्ष्मीनारायण कश्यप, देवेन्द्र पाठक, शेखर पाल, विजय ताम्रकार, नितिन पटेल, कार्तिक यादव, राजेश रजक, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, महर्षि बाजपेयी, निलेश सिंह, अजय यादव, राहुल सिंह, मोनू रजक, देवेश खत्री, अमर राजपूत, देवाशीष दत्ता, साहिल कश्यप, तनुज वोहरा, मोनू मिश्रा, संदीप श्रीवास, शुभम यादव, अनीश गुप्ता, स्वर्णिम तिवारी, श्रद्धा तिवारी, किरण सिंह, कविता वर्मा, रीना गोस्वामी, विजय यादव, वीरेंद्र उपाध्याय, कमला शुक्ला, अरुण लस्कर, आनंद कश्यप, आकाश पतले, मनीष यादव, नरेंद्र यादव, अमन सोनी, रवि राजपूत, अनिल सूर्या, तुषार साव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, महिला और नाबालिग के शोषण और ब्लैकमेल के 3 मामलाें में  आरोपियों की गिरफ्तारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 5 अक्टूबर । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में...

CHHATTISGARH NEWS

अभियान संवेदना” में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, महिला और नाबालिग के शोषण और ब्लैकमेल के 3 मामलाें में  आरोपियों की गिरफ्तारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 5 अक्टूबर । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, महिला और नाबालिग के शोषण और ब्लैकमेल के 3 मामलाें में  आरोपियों की गिरफ्तारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 5 अक्टूबर । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में...