अवैध अहाते की खबर से बौखलाए ढाबा संचालक पत्रकारों को दी FIR की धमकी

spot_img

जिला बिलासपुर
मस्तूरी – मोहतरा NH-49 पर संचालित ढाबों में अवैध रूप से शराब बेचने और अहाते में बैठाकर शराब पिलाने की खबर India09news और दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद ढाबा संचालकों द्वारा एक सोची समझी रणनीति के तहत कुछ पुलिस कर्मियों के सहयोग से अनर्गल मामलों में फसाने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा है।    

बताया जा रहा है कि NH-49 नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर स्थित ढाबों में देर रात तक अवैध रूप से शराब बेचा और पिलाया जाता है जिसकी खबर प्रशासन के संज्ञान में लाने के लिए समय समय पर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई है जिससे बौखलाए कुछ ढ़ाबा संचालकों द्वारा पत्रकारों को अनर्गल केस में फंसाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं जिसकी सहयोग स्थानीय पुलिस थाना के कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा सहयोग भी करने कि खबर मिल रही है इससे निष्पक्ष रूप से कार्य करने वाले पत्रकारों में भय व्याप्त है जिसे लेकर सोमवार को पत्रकारों द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

गौरतलब हो की प्रकाशित खबर से बौखलाए एक ढाबा के संचालक ने तो हद ही पार कर दी बकायदा ग्रुप में मैसेज कर पत्रकारों को ही अनर्गल मामलों में फसाने और बदनाम करने के लिए धमकी दे डाली। स्क्रीनशॉट के अनुसार ढ़ाबा संचालक ने बीती रात India09news के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में India09news के संपादक चंद्रकांत कूपेंद्र और अमृत संदेश अखबार के जिला संवाददाता सोनू टंडन के खिलाफ अभद्र, व्यक्तिगत और मानहानि करने वाले मैसेज भेजे हैं। ग्रुप में भेजे गए मैसेज में पत्रकारों पर बिना तथ्य के बिना पैसा दिए भाग जाना जैसे गंभीर आरोप लगाए गए और कल रिपोर्ट करता हूं” लिखकर FIR कराने की धमकी दी गई।

उल्लेखनीय है कि उक्त खबर जनहित को देखते हुए प्रकाशित की गई थी जिसे India09news ने खुद ही आगे वायरल नहीं किया था। इसके बावजूद ढाबा संचालक द्वारा इस तरह से सार्वजनिक मंच पर पत्रकारों की छवि खराब करने का प्रयास प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है।

India09news के प्रबंधन ने सभी स्क्रीनशॉट और साक्ष्य सुरक्षित रख लिए हैं जिसे लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे।

spot_img
spot_img

Recent Posts

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

CHHATTISGARH NEWS

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...