spot_img
spot_img

26 नवम्बर संविधान दिवस पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन 

spot_img
spot_img
spot_img


माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार व श्री मनोज कुमार कुशवाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26/11/2026 को माननीया श्रीमती नम्रता नोरगे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चांपा द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा संविधान दिवस पर  विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें संविधान दिवस पर संविधान कि प्रस्तावना का वाचन किया एवं मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य,संविधान का उद्देश्य, बच्चों को अपराध से दूर रहने कि सलाह, नशा व मादक पदार्थों के सेवन से दुर रहे, शिक्षा का महत्व, बाल विवाह, बाल श्रम, परिवार परामर्श केंद्र,सखी वन स्टाफ सेंटर, महिला पुलिस थाना, विधिक सेवा प्राधिकरण गठन व उद्देश्य,नि: शुल्क विधिक सहायता,मोटर व्हीकल एक्ट, न्यायिक प्रक्रिया, बी एन एस,बी एन एन एस, गुड टच बेड टच, पास्को एक्ट,व बच्चों के साथ चर्चा कर जानकारी साझा किया गया ।

विकास खण्ड शिक्षा बम्हनीडीह श्री बसंत चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित बच्चों को नशीली पदार्थो से दूर रहने,अच्छा नागरिक बनने ,अपने पढ़ाई पर ध्यान देना, बेहतर जीवन के लिए अपराध से दूर रहने, शिक्षा का महत्व, बच्चों को उनके कैरियर पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। 

पैरालीगल वालेटिंयर सहदेव दास महंत ने बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा नशामुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से नालसा डॉन योजना, 2025 के मुख्य उद्देश्य को बताते हुए कहा गया कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है साथ योजना के प्रमुख उद्देश्य एवं लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता फैलाना, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना, नशा मुक्ति केंद्रों एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना, पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को परामर्श एवं सहायता देना, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करने में सहायता करना है। चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,

बी आर सी बम्हनीडीह एच के बेहार द्वारा उपस्थित बच्चों को शिक्षा का महत्व, बच्चों के अधिकार, अनिवार्य शिक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,आदि कि जानकारी दिया गया

पैरालीगल वालेटिंयर रमेश कुमार दिवाकर एवं घनाराम कश्यप द्वारा बताया गया कि योजना का मुख्य उद्देश्य: नशा मुक्त समाज का निर्माण करना तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी सहायता, उपचार, पुनर्वास और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है साथ ही अधिक जानकारी एवं निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क करने को कहा व विधिक सेवा अधिनियम के उद्देश्य, नि शुल्क की विधिक सहायता की पात्रता, बच्चों को उनके मौलिक अधिकार , मौलिक कर्तव्य,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री रविन्द्र द्विवेदी ने किया।

उक्त कार्यक्रम में  विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण, बड़ी संख्या में छात्र/छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र, अन्य उपभोक्ताओं को भी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन की पहल, 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलेगा केंद्र और राज्य सरकार...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र, अन्य उपभोक्ताओं को भी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन की पहल, 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलेगा केंद्र और राज्य सरकार...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र, अन्य उपभोक्ताओं को भी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन की पहल, 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलेगा केंद्र और राज्य सरकार...