spot_img
spot_img

बिसलेरी के पैकेज्ड पानी पर उठे सवाल, जांच में मिला खतरनाक तत्व; FSSAI ने मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली। देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के बड़े ब्रांड बिसलेरी को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी के परिसर से लिए गए पैकेज्ड पानी के नमूने प्रयोगशाला जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे।

जांच में तय सीमा से अधिक मिला ब्रोमेट

FSSAI ने कंपनी के परिसर से ‘पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (अदर दैन मिनरल वाटर)’ का नमूना लिया था। शुरुआती प्रयोगशाला जांच में पानी का सैंपल ब्रोमेट की निर्धारित सीमा के मानकों पर विफल पाया गया। इसके बाद इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित माना गया।

दोबारा जांच में भी सामने आई गड़बड़ी

कंपनी की अपील के बाद संबंधित नमूने को रेफरल फूड लैब में दोबारा जांच के लिए भेजा गया। इस जांच में भी नमूना असुरक्षित पाया गया। रिपोर्ट में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) की मौजूदगी सामने आई। इसके बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी।

कैंसर के खतरे से जुड़ा है ब्रोमेट

ब्रोमेट को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी जताई जाती रही हैं। अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी (IARC) और अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (US EPA) के अनुसार, ब्रोमेट को संभावित या संभवतः कैंसरकारी तत्वों की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में पेयजल में इसकी निर्धारित सीमा का पालन करना बेहद जरूरी है।

किस वेरिएंट का पानी जांच में हुआ फेल?

FSSAI ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि बिसलेरी के किस खास पैकेज्ड वाटर वेरिएंट का नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया। नियामक ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कार्रवाई की जानकारी साझा की है। ऐसे में अभी किसी विशेष बोतल या वेरिएंट को लेकर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

अन्य कंपनियों पर भी FSSAI की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई केवल बिसलेरी तक सीमित नहीं है। जानकारी के मुताबिक, अन्य कंपनियों के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है। वहीं, कुछ कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने जैसे कदम भी उठाए गए हैं। इससे पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ने के संकेत मिले हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शादी का दबाव और झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान युवक ने दी जान, 10 महीने बाद गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। यहां शादी के लिए लगातार दबाव बनाने और कथित तौर...

CHHATTISGARH NEWS

शादी का दबाव और झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान युवक ने दी जान, 10 महीने बाद गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। यहां शादी के लिए लगातार दबाव बनाने और कथित तौर...

RAIGARH NEWS

🚨 सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालानशराब पीकर वाहन चलाने...