“लैलूँगा के लाल ने किया कमाल! CG SI प्री परीक्षा फतह, अब सब-इंस्पेक्टर बनने से बस एक कदम दूर आरक्षक पुरुषोत्तम पैंकरा”

spot_img



“ग्रामीण बेटे की बड़ी उड़ान, नौकरी के साथ की पढ़ाई… अब मुख्य परीक्षा पर टिकी पूरे क्षेत्र की निगाहें”

चंद्रशेखर जायसवाल की विशेष रिपोर्ट
लैलूंगा/रायगढ़, 5 अगस्त।

लैलूंगा विकासखंड के ग्राम बनेकेला से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ पुरुषोत्तम पैंकरा ने CG SI (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा शानदार सफलता के साथ उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। अब उनकी निगाहें मुख्य परीक्षा पर टिकी हैं, जिसकी तैयारी वे पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ कर रहे हैं।

सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े पुरुषोत्तम पैंकरा ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। पुलिस की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने लगातार पढ़ाई जारी रखी और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल कर युवाओं के लिए मिसाल कायम की।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे लैलूंगा क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

पुरुषोत्तम पैंकरा का कहना है कि उनका लक्ष्य सिर्फ प्रारंभिक परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि मुख्य परीक्षा और आगे की सभी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पार कर सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनना है। इसके लिए वे पूरी लगन और अनुशासन के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं।

पुरुषोत्तम पैंकरा की यह सफलता ग्रामीण अंचल के उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...