एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों के लिए 12 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू

spot_img

रायगढ़ – एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छर्राटांगर घरघोड़ा, जिला रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु 12 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती पूर्णतः संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएगी।एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले 3 जुलाई 2026 को आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण पीजीटी भूगोल, पीजीटी अंग्रेजी एवं ऑटोमोटिव लैब हेतु कौशल शिक्षक के पद रिक्त रह गए थे। शैक्षणिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए इन पदों पर दोबारा वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त को प्रातः 8 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों का अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई) में अध्यापन करने में दक्ष होना अनिवार्य है तथा शैक्षणिक योग्यता एनईएसटीएस/ईएमआरएस के निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट emrschharratangar.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...