OP Jindal School : बाबूजी की 96वीं जयंती पर अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन, 275 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

spot_img

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
रायगढ़। ओ.पी. जिंदल विद्यालय द्वारा अपने संस्थापक स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल (बाबूजी) की 96वीं जयंती के अवसर पर अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला, शतरंज, बैडमिंटन, समूह नृत्य, वाद-विवाद और वेब डिजाइनिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

275 विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों से कुल 275 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें मोनेट डीएवी पब्लिक स्कूल नहरपाली, जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल किरोड़ीमलनगर, सेंट जेवियर स्कूल बोईरदादर, न्यू विवेकानंद स्कूल खरसिया, जनमित्रम एसपीएस मेमोरियल स्कूल घरघोड़ा, सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, प्रज्ञा हायर सेकेंडरी स्कूल, डी.डब्ल्यूपी.एस. स्कूल सहित ओपी जिंदल स्कूल तमनार, तराईमाल, कुंजेमुरा, राबो, बड़बील एवं अंगुल के विद्यार्थी शामिल हुए।

हिंदी पत्र लेखन में दिशा साव प्रथम
अंतर्शालेय हिंदी पत्र लेखन प्रतियोगिता में सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, रायगढ़ की दिशा साव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ओपी जिंदल स्कूल सावित्री नगर के सामर्थ नायक और श्रुति पटेल ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।

दो विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार
प्रतियोगिता में ओपी जिंदल स्कूल तराईमाल की उन्नति प्रधान तथा सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल रायगढ़ की सावित्री साहू को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मकता, खेल, अभिव्यक्ति और तकनीकी कौशल के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...