ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट


      रायगढ़, 9 अगस्त । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में महिला समूह, सक्रिय युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों को संगठित कर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी ग्राम गेजामुड़ा में पिछले एक सप्ताह से महिला समूह, सक्रिय युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा गांव में अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी । इसी क्रम में कल गांव के बाहर खेत में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस और ग्राम गेजामुड़ा की महिला समिति द्वारा छापेमारी कर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 20 बोरी महुआ लहान तथा 10 डिब्बों एवं 5 बाल्टियों में भरा भारी मात्रा में महुआ पास बरामद किया गया, जिसे महिला समिति के सदस्यों एवं सक्रिय युवाओं की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट किया गया। अवैध रूप से महुआ शराब तैयार किसके द्वारा तैयार किया जा था, इस संबंध में कोतरारोड पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।  इस कार्रवाई के जरिए अवैध शराब बनाने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार से अवैध शराब का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

        थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील कुमार आदित्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा अवैध रूप से घर, दुकान, होटल एवं ढाबों में शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुआ और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ रहवासियों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, बिक्री अथवा जुआ संचालित होने की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील कुमार आदित्य, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक क्षितिज देवांगन, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, आरक्षक राजेश खांडे एवं चूड़ामणि गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

       नशे और अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में आम नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण अथवा बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गरियाबंद : भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क से उतरी, राहगीर घायल

पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान हुआ हादसा गरियाबंद। भूतेश्वरनाथ दर्शन के बाद रायपुर लौट रही श्रद्धालुओं से...

CHHATTISGARH NEWS

दुर्ग : 42 खदानों के उत्खनन पट्टे निरस्त, लंबे समय से बंद खदानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

12 माह से अधिक समय तक उत्पादन और खनिज प्रेषण बंद मिलने पर कार्रवाई, 27 चूना पत्थर के पट्टे शामिल दुर्ग। जिले में लंबे समय...

RAIGARH NEWS

तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर 17 अगस्त तक होंगे जिले में विविध आयोजनरायगढ़, 9...