रायगढ़ : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 40 लीटर शराब जब्त

spot_img

घरघोड़ा और चक्रधरनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में घरघोड़ा और चक्रधरनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 40 लीटर अवैध महुआ शराब और 250 रुपये नगद जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

घरघोड़ा में 30 लीटर महुआ शराब बरामद

9 अगस्त 2026 को घरघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बैहामुड़ा निवासी सूरज चौहान अपने घर में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सूरज चौहान पिता मंगल सिंह चौहान (32), निवासी बैहामुड़ा को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार आरोपी के घर के आंगन से दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 250 रुपये नगद भी जब्त किए गए। आरोपी के पास शराब रखने अथवा बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

चक्रधरनगर में 10 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

10 अगस्त 2026 को चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को गोपालपुर कोरियादादर चौक के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाशने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ में उसकी पहचान आमोद खलखो पिता जोसेफ बना (37), निवासी बासनताला, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर, हाल मुकाम कोरियादादर गोपालपुर, थाना चक्रधरनगर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से अलग-अलग बोतलों में कुल 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रुपये है, बरामद की।

आरोपी के पास शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। उसके खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी

रायगढ़ पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...