WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मवेशी तस्करी : धरमजयगढ़ पुलिस ने 70-80 मवेशियों से भरा ट्रक और बाइक जब्त, तस्कर फरार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़। जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात छाल रोड पर मवेशियों से भरे ट्रक और एक बाइक को जब्त किया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि छाल रोड पर कीदा से पुरूंगा के बीच बड़ी संख्या में मवेशियों को लेकर एक ट्रक जा रहा है। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी।

ट्रक छोड़कर फरार हुए तस्कर

पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक और बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक में करीब 70 से 80 मवेशी पाए गए। पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है।

तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की थी। तस्कर वाहनों को छोड़कर भाग गए हैं। ट्रक में करीब 70-80 मवेशी मिले हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। साथ ही पुलिस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा व्यवस्था : शिक्षकों की कमी से जूझ रहा घरघोड़ा का पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

घरघोड़ा, 13 अगस्त 2026। घरघोड़ा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों और आवश्यक स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों...

CHHATTISGARH NEWS

शिक्षा व्यवस्था : शिक्षकों की कमी से जूझ रहा घरघोड़ा का पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

घरघोड़ा, 13 अगस्त 2026। घरघोड़ा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों और आवश्यक स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों...

RAIGARH NEWS

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...