WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37


दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से मिला चोरी का डीजल, सब्बल और पाइप; जांच में खुला पूरा राज

असली नंबर प्लेट हटाकर लगाया था फर्जी नंबर, हाईवे पर खड़े ट्रेलरों को बनाते थे निशाना

मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव पहले से बिलासपुर जेल में बंद, गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला—पुरुषोत्तम के कहने पर साथियों के साथ मिलकर करते थे डीजल चोरी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़



    13 अगस्त, रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर हाईवे पर खड़े ट्रेलर एवं भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का जूटमिल पुलिस ने खुलासा किया है। मामले की शुरुआत 3 फरवरी 2026 को हुई, जब अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। वाहन का चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार थे। जूटमिल पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो अंदर 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक जरिकेन, करीब 2 मीटर लंबा प्लास्टिक पाइप, दोनों तरफ नुकीला लोहे का सब्बल, दो मोबाइल तथा अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर वाली नंबर प्लेट मिलीं। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने वाहन एवं सामान को जब्त कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया फर्जी नंबर प्लेट का खेल
        वाहन पर CG-04-BT-0664 नंबर अंकित था, लेकिन परिवहन विभाग से जांच कराने पर इस नंबर का कोई वाहन रिकॉर्ड नहीं मिला। वहीं वाहन के अंदर मिली नंबर प्लेट CG-12-BT-6416 के आधार पर जांच की गई तो उसका इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर से वाहन मधुर निर्मलकर निवासी तुलसीनगर, कोरबा के नाम पंजीकृत मिला। पूछताछ में वाहन मालिक एवं उसके भाई शेखर निर्मलकर से प्राप्त जानकारी तथा किरायानामा से पता चला कि स्कॉर्पियो वाहन 30 दिसंबर 2025 को पुरुषोत्तम यादव निवासी बगडबरी, जिला जांजगीर-चांपा को 45 हजार रुपये मासिक किराये पर दिया गया था।

डीजल चोरी के दौरान ट्रेलर चालक जागा, स्कॉर्पियो लेकर भागे और पलट गई
      विवेचना में संदीप कुमार डहरिया और सुनील कुमार केवट से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि पुरुषोत्तम यादव के कहने पर उन्होंने स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट हटाकर CG-04-BT-0664 की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। इसके बाद संदीप, सुनील, शिव कुमार रजक एवं कुलदीप साण्डे के साथ रायगढ़ शहर आकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी की। ट्रेलर की डीजल टंकी का लॉक तोड़कर डीजल निकालने के दौरान ट्रेलर चालक के जागने और शोर मचाने पर सभी आरोपी स्कॉर्पियो से तेजी से भागे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर एनएच-49 किनारे पलट गया और आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

मुख्य आरोपी पहले से जेल में, फरार दो आरोपियों की तलाश जारी
        मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव पिता भुजबल यादव उम्र 48 वर्ष ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के विरुद्ध कोरबा जिला के अलग-अलग थानों में पाँच प्रकरण चोरी एवं अन्य धाराओ में प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। वर्तमान में वह थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर के अपराध क्रमांक 368/2026 धारा 303(2), 111, 309(4), 3(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रकरणों में 26 जून 2026 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में निरुद्ध है। जूटमिल पुलिस ने न्यायालय से उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त कर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है। आरोपी को बिलासपुर केंद्रीय जेल से रायगढ़ लाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं गिरोह के फरार सदस्य शिव कुमार रजक एवं कुलदीप साण्डे की तलाश जारी है।

         मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर जूटमिल पुलिस ने सुनील कुमार केवट, उम्र 30 वर्ष, निवासी खम्हरिया, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा तथा संदीप कुमार डहरिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर 12 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 336(3), 338, 340(2), 287 बीएनएस एवं 3/7 ईसी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, आरक्षक शांति मिरी और शिवा प्रधान की अहम भूमिका रही है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

         रायगढ़ जिले से गुजरने वाले हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है। जूटमिल पुलिस की विवेचना में सामने आए इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अपराध में प्रयुक्त वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी के नेटवर्क पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे अपराधों में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा व्यवस्था : शिक्षकों की कमी से जूझ रहा घरघोड़ा का पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

घरघोड़ा, 13 अगस्त 2026। घरघोड़ा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों और आवश्यक स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों...

CHHATTISGARH NEWS

शिक्षा व्यवस्था : शिक्षकों की कमी से जूझ रहा घरघोड़ा का पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

घरघोड़ा, 13 अगस्त 2026। घरघोड़ा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों और आवश्यक स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों...

RAIGARH NEWS

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...