भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी

spot_img

विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर शहीदों एवं दिवंगतजनों को दी गई श्रद्धांजलि

रायगढ़, 14 अगस्त 2026। भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में भारत विभाजन की घटनाओं और उससे जुड़ी मानवीय त्रासदी को प्रदर्शित करती छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने पहुंचकर विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी ली।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर भारत विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले दिवंगतजनों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन पीड़ितों को नमन किया।

तस्वीरों में दिखाई गई विभाजन की पीड़ा

प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष और पलायन के साथ लाखों परिवारों की पीड़ा को छायाचित्रों एवं ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों और मानवीय त्रासदी को करीब से समझा।

नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने पर जोर

वक्ताओं ने कहा कि भारत विभाजन देश के इतिहास की सबसे पीड़ादायक घटनाओं में से एक है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपने घर-परिवार और आजीविका खोई तथा असंख्य लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस उन सभी पीड़ितों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास की इन घटनाओं से अवगत कराना जरूरी है, ताकि युवा विभाजन की पीड़ा को समझते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के प्रति सजग रहें।

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

सिंदूर पार्क में आयोजित प्रदर्शनी ने लोगों को इतिहास के उस दौर की पीड़ा और मानवीय संघर्ष से रूबरू कराया। साथ ही प्रदर्शनी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, श्री अरूणधर दीवान, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विकास केडिया, श्री अरूण कातोरे, श्री जतिन साव, श्री अनुपम पाल, श्री विलिस गुप्ता, श्री दीपेश, श्री पावन अग्रवाल, श्रीमती मधुलता पटेल, श्री मोहम्मद असलम, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...