अमरदीप स्कूल में हर्षोल्लास व रंगारंग प्रस्तुति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा स्कूल परिसर

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

लैलूंगा। अमरदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं देशभक्ति गीतों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत एवं मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के शहीदों को नमन किया।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को जीवंत किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के वीर शहीदों के बलिदान के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

विद्यालय परिवार रहा मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका श्रीमती तिलोत्तमा वैष्णव प्राचार्या श्रीमती चम्पा पटेल  शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संचालिका तिलोत्तमा वैष्णव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी अनुशासन और देशभक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS