अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर 109 वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, चार को मिली छड़ी

spot_img

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर-जूटमिल में वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।

शिविर में कुल 109 हितग्राहियों, जिनमें 69 महिलाएं और 40 पुरुष शामिल थे, का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान पंजीयन, बीपी एवं शुगर जांच, चिकित्सकीय परामर्श, पोषण एवं जीवनशैली संबंधी सलाह तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। आवश्यकता वाले चार वयोवृद्धों को छड़ी भी वितरित की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने अपने जीवन के यादगार अनुभव साझा कीं। उनके अनुभवों के माध्यम से युवा पीढ़ी को जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेने का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों को गिरने एवं फिसलने से बचाव, सीढ़ियों पर सावधानी बरतने, संतुलित पोषण आहार लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। शिविर में चिकित्सकों, फिजियोथेरेपिस्ट, मानसिक सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मितानिनों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...