कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाया जनसेवा का संकल्प

spot_img

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

नागरिकों तक आसानी से पहुंचे शासन की सुविधाएं

सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शासकीय सेवकों की जिम्मेदारी है कि उनके निर्णयों और कार्यप्रणाली से नागरिकों को शासन की सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

पूरे वर्ष संकल्प के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस

कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष लोगों के अवसर और विकल्प बढ़ाने के संकल्प के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनसेवा की सार्थकता है।

अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के., एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS