सेवा संकल्प अभियान: पुसौर में 02 अक्टूबर को लगेगा विशाल नेत्र शिविर

spot_img

कलेक्टर ने शिविर स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

रायगढ़, 29 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत 02 अक्टूबर को पुसौर में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुसौर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। शिविर में नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने तथा स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के. एवं एसडीएम श्री महेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में लोगों की आंखों की जांच की जाएगी। नेत्र परीक्षण के दौरान दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने पर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। दृष्टिदोष वाले हितग्राहियों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा शिविर के माध्यम से लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने जनसामान्य से कहा है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा: पौध तैयार करने से रोपण और देखभाल तक सीखीं वैज्ञानिक तकनीकें

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने उद्यान रोपणी बोइरदादर में लिया प्रशिक्षण; मुनगा उत्पादन, कीट-रोग नियंत्रण और बेहतर उपज के बताए गए...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS