महानदी में ग्रामीण ने लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी, पुलिस ने शुरू की जांच

spot_img

कांकेर: कांकेर के सरंगपाल महानदी पुल से शनिवार सुबह को एक बुजुर्ग ने छलांग लगा दी. जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस टीम ने गोताखोरों और नगर सेना को बुलाया. उसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है. गोताखोरों की मदद से महानदी में तलाश अभियान शुरू किया गया है. तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को तलाशी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कांकेर पुलिस ने बुजुर्ग की पहचान की

एडिशनल एसपी योगेश साहू ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि सरंगपाल पुल से एक व्यक्ति ने महानदी में छलांग लगा दी है. मौके पर पहुंची पुलिस को पुल पर एक मोपेड, मोबाइल फोन और चप्पल मिली. जांच के बाद छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान रूपसिंह नेताम के रूप में हुई है. वह 50 साल का था. रूपसिंह नेताम कांकेर के किरगोली का रहने वाला है.

हमें पुलिस के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी. परिवार में किसी तरह की परेशानी, विवाद या आर्थिक समस्या की जानकारी नहीं थी- महंत सिंह नेताम, रूप सिंह के बेटे

सरंगपाल के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि रूपसिंह नेताम दो-तीन दिन पहले काम के सिलसिले में साल्हेटोला गए थे. शनिवार को वहां से कांकेर लौटते समय उन्होंने सरंगपाल महानदी पुल पर अपनी गाड़ी रोकी और नदी में छलांग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को अब तक बुजुर्ग को ढूंढने में सफलता नहीं मिली है.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी का तूफानी जनसंपर्क अभियान जारी; ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने और संगठन को मजबूती देने में...

जशपुर / छत्तीसगढ़ : पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी द्वारा लगातार विभिन्न ग्रामों एवं...

CHHATTISGARH NEWS

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी का तूफानी जनसंपर्क अभियान जारी; ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने और संगठन को मजबूती देने में...

जशपुर / छत्तीसगढ़ : पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी द्वारा लगातार विभिन्न ग्रामों एवं...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...