छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में हुई भारी से अति भारी बारिश, दुर्ग में 204 मिमी बरसात दर्ज, रविवार से आसामान रहेगा साफ

spot_img

रायपुर: डीप डिप्रेशन बनने की वजह से प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में 24 से 48 घंटे तक झमाझम बारिश हुई. कुछ जगहों पर तो भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं. हालांकि मानसून की एक्टिविटी शनिवार को पूरी तरह से खत्म होने की संभावना है.

24 घंटे में दुर्ग जिले में 204 मिमी बारिश

24 से 48 घंटे हुई बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश की तुलना में 6% अधिक बारिश दर्ज की गई है. पूरे प्रदेश में 24 घंटे के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सबसे अधिक बारिश हुई है. दुर्ग में 204 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

रविवार से मौसम होगा साफ

रविवार से मौसम खुलने के साथ ही आसामान साफ रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बारिश की गतिविधि कल से पूरे प्रदेश में कम होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि 24 घंटे पहले एक डीप डिप्रेशन दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना था. हालांकि अभी की स्थिति में उत्तर की ओर बढ़ते हुए वह उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश चला गया है.

लगभग हर जिले में भारी बारिश

दुर्ग के बाद कबीरधाम में अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके साथ ही अधिकांश स्थानों पर जिसमें कोरबा, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर हर एक जिला के एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हुई है. यह सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ते हुए आज की स्थिति में उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है.

छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश की तुलना में 6% बारिश अधिक दर्ज की गई है. शनिवार से पूरी तरह से मानसून की गतिविधि कम हो जाएगी. जिसमें मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ शामिल है.– गायत्रीवाणी कांचीभोटला मौसम वैज्ञानिक

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के जिलों में हुई बारिश

  1. बालोद जिले में 154.8 मिलीमीटर
  2. बलौदाबाजार जिले में 152 मिलीमीटर
  3. बलरामपुर जिले में 88 मिलीमीटर
  4. बस्तर जिले में 105 मिलीमीटर
  5. बेमेतरा जिले में 110 मिलीमीटर
  6. बीजापुर जिले में 65 मिलीमीटर
  7. बिलासपुर जिले में 138 मिली मीटर
  8. दंतेवाड़ा जिले में 143 मिलीमीटर
  9. धमतरी जिले में 126 मिलीमीटर
  10. दुर्ग जिले में 202 मिलीमीटर
  11. गरियाबंद जिले में 133 मिलीमीटर
  12. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 110 मिलीमीटर
  13. जांजगीर जिले में 76 मिलीमीटर
  14. जशपुर जिले में 55 मिलीमीटर
  15. कबीरधाम जिले में 188 मिलीमीटर
  16. कांकेर जिले में 147 मिली मीटर
  17. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 161 मिलीमीटर
  18. कोंडागांव जिले में 128 मिली मीटर
  19. कोरबा जिले में 120 मिलीमीटर
  20. कोरिया जिले में 56 मिलीमीटर
  21. महासमुंद जिले में 57 मिलीमीटर
  22. मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में 65 मिलीमीटर
  23. मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में 80 मिलीमीटर
  24. मुंगेली जिले में 130 मिलीमीटर
  25. नारायणपुर जिले में 126 मिलीमीटर
  26. रायगढ़ जिले में 69 मिलीमीटर
  27. रायपुर जिले में 154 मिलीमीटर
  28. राजनांदगांव जिले में 152 मिलीमीटर
  29. सक्ती जिले में 33 मिलीमीटर
  30. सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 33 मिलीमीटर
  31. सुकमा जिले में 48 मिलीमीटर
  32. सूरजपुर जिले में 43 मिलीमीटर
  33. सरगुजा जिले में 39 मिलीमीटर

सितंबर महीने में पिछले 10 सालों में रायपुर जिले में हुई बारिश

  • साल 2016 में 393. 7 मिलीमीटर
  • साल 2017 में 240.7 मिलीमीटर
  • साल 2018 में 96.01 मिलीमीटर
  • साल 2019 में 492.8 मिलीमीटर
  • साल 2020 में 92.3 मिलीमीटर
  • साल 2021 में 360.8 मिलीमीटर
  • साल 2022 में 192.1 मिलीमीटर
  • साल 2023 में 377 मिलीमीटर
  • साल 2024 में 234.8 मिलीमीटर
  • साल 2025 में 284.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी का तूफानी जनसंपर्क अभियान जारी; ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने और संगठन को मजबूती देने में...

जशपुर / छत्तीसगढ़ : पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी द्वारा लगातार विभिन्न ग्रामों एवं...

CHHATTISGARH NEWS

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी का तूफानी जनसंपर्क अभियान जारी; ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने और संगठन को मजबूती देने में...

जशपुर / छत्तीसगढ़ : पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी द्वारा लगातार विभिन्न ग्रामों एवं...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...