WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूँगा के ग्रामीण क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल, अंधेरे में सांप-बिच्छू का डर—NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने विद्युत विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी!

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

लैलूंगा, रायगढ़। लैलूंगा क्षेत्र में लगातार और बार-बार बिजली गुल होने से आमजन भारी परेशान हैं। शाम और रात के समय बिजली बंद रहने से लोगों में सांप-बिच्छू सहित जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना हुआ है। अंधेरे के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या को लेकर NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से आम जनता, छात्र और छोटे व्यापारी सभी परेशान हैं, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
रोशन साहू ने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और बार-बार होने वाली बिजली कटौती बंद नहीं हुई, तो NSUI आम जनता के साथ मिलकर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
लैलूंगा क्षेत्र की जनता ने भी विद्युत विभाग से मांग की है कि बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को अंधेरे और सांप-बिच्छू के डर के बीच जीवनयापन करने की मजबूरी से राहत मिल सके।

NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू लैलूंगा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित

आवेदन में लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद एसएसपी का बड़ा एक्शन—आरक्षक विजय कुशवाहा और सूरज प्रकाश भगत तत्काल प्रभाव से सस्पेंडलैलूंगा/रायगढ़। लैलूंगा थाना...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS