WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

फॉर्मर रजिस्ट्री’ प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं : कलेक्टर

नक्शा बटांकन, फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में प्रगति लाने के निर्देश

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, की तहसीलवार समीक्षा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


रायगढ़, 24 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टैक के लंबित ‘अनक्लेम्ड बकेट’( फॉर्मर रजिस्ट्री) प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से संबंधित इन प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी दो सप्ताह में कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के 10 तहसील धरमजयगढ़, लैलूंगा, मुकडेगा, कापू, खरसिया, छाल, पुसौर, घरघोड़ा, रायगढ़ एवं तमनार के राजस्व अधिकारियों को नियमित समीक्षा और मैदानी स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

त्रुटिरहित ई-गिरदावरी के लिए मौके पर सत्यापन जरूरी

कलेक्टर ने ई-गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए फसल की वास्तविक स्थिति का मौके पर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेयर खेतों में पहुंचकर मोबाइल एप के माध्यम से वास्तविक फसल की जानकारी दर्ज करें। तालाब, मेड़, पड़ती, खलिहान एवं अन्य फसलों का सही चिन्हांकन करते हुए वास्तविक फसल रकबे का निर्धारण किया जाए। उन्होंने सर्वेयरों की समीक्षा बैठक आयोजित करने, आकस्मिक निरीक्षण के माध्यम से गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन करने तथा किसी भी त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर तत्काल संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।

15 सितंबर तक एग्रीस्टैक के लंबित प्रकरणों का होगा निराकरण

किसानों को शासन की योजनाओं का सहज लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एग्रीस्टैक विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी लंबित ‘अनक्लेम्ड बकेट’ प्रकरणों का 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से संबंधित बीएलई, सीएसी सेंटर, समिति प्रबंधक कार्यालय एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से समन्वय कर प्रकरणों का निराकरण कराने तथा अभियान के तहत प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।


स्वामित्व योजना और राजस्व सर्वेक्षण में तेजी

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना, मसाहती एवं असर्वेक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण, फार्मर रजिस्ट्री अप्रूवल, नामांतरण, खाता विभाजन एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े कार्य सीधे किसानों और आम नागरिकों से जुड़े हैं, इसलिए सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें और शासन की सेवाओं का लाभ लोगों तक सहजता से पहुंचाएं। बारिश का दौर समाप्त होने के बाद मैदानी स्तर पर कार्यों को गति देने के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि आगामी कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के., एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत, समस्त एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हरदीबाजार की 14 वर्षीय नाबालिग की मौत पर उठे गंभीर सवाल, पिता ने भाजपा नेता राजेश यादव से लगाई न्याय की गुहार—निष्पक्ष जांच, पुलिस...

कोरबा। हरदी बाजार क्षेत्र की 14 वर्षीय नाबालिग की आत्महत्या के मामले ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका...

CHHATTISGARH NEWS

हरदीबाजार की 14 वर्षीय नाबालिग की मौत पर उठे गंभीर सवाल, पिता ने भाजपा नेता राजेश यादव से लगाई न्याय की गुहार—निष्पक्ष जांच, पुलिस...

कोरबा। हरदी बाजार क्षेत्र की 14 वर्षीय नाबालिग की आत्महत्या के मामले ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका...

RAIGARH NEWS

6 दवा दुकानों में पहुंची खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम, स्टॉक एवं क्रय-विक्रय अभिलेखों की हुई जांच

रायगढ़, 24 अगस्त 2026/ नशीली एवं नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा रायगढ़...