WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

राखी के धागे में बंधा पुलिस-छात्राओं का अपनापन, सोंठी स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

सोंठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी में भावनाओं और अपनत्व से सराबोर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी विद्यालय पहुंचे, जहां छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में प्रदीप कुमार शर्मा, तिलेश्वर चंद्र, जी.आर. पैंकरा सहित यातायात पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। राखी मेकिंग, गिफ्ट रैपिंग, थाली सजावट एवं पॉप-अप कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र धर दीवान, डायरेक्टर तन्मय धर दीवान एवं प्राचार्या रजनी दुबे भी मौजूद रहीं। विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

समापन अवसर पर अतिथियों, पुलिसकर्मियों एवं छात्राओं ने सामूहिक फोटो खिंचवाई। यह आयोजन केवल रक्षाबंधन पर्व तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस और विद्यार्थियों के बीच सम्मान, विश्वास एवं आत्मीयता का रिश्ता मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।

spot_img
spot_img

Recent Posts

साइबर जागृति अभियान” के तहत घरघोड़ा, लैलूँगा और भूपदेवपुर पुलिस की जागरूकता पहल

कोटवारों की बैठक लेकर साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी, ग्रामीणों को भी किया गया जागरूक     पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 27...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS