28 अगस्त, शुक्रवार | 2026
लैलूंगा, रायगढ़। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के संचालक आशीष मित्तल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें एक-दूसरे की रक्षा, सम्मान और सुख-दुख में साथ निभाने का संदेश देता है।
आशीष मित्तल ने लैलूंगा सहित पूरे रायगढ़ जिले एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द और खुशियों की नई रोशनी लेकर आए।
उन्होंने सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा—“रक्षाबंधन का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और आपसी प्रेम लेकर आए।”








