spot_img
spot_img

सारंगढ़ जिले से बड़ी खबर,,,!
DC पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की मात्रा को लेकर विवाद, ग्राहक ने उठाए सवाल; मामला थाने पहुंचा

spot_img
spot_img
spot_img

सारंगढ़ में DC पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की मात्रा को लेकर विवाद सामने आया है। बंजारी फाटक के पास स्थित पेट्रोल पंप पर एक कार चालक ने पेट्रोल की मात्रा को लेकर सवाल उठाते हुए 112 पुलिस की मदद ली। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पूरा मामला सारंगढ़ के बंजारी फाटक के पास स्थित DC पेट्रोल पंप का है। मिली जानकारी के अनुसार, बंजारी निवासी कार चालक अनुपम खूंटे 29 अगस्त 2026 को अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे।
अनुपम खूंटे का कहना है कि उनकी कार की पेट्रोल टैंक क्षमता कंपनी की वेबसाइट पर करीब 42 लीटर बताई गई है। ऐसे में पेट्रोल पंप पर करीब 48 लीटर पेट्रोल की मात्रा सामने आने पर उन्होंने इस पर सवाल उठाया।
शिकायतकर्ता ने पेट्रोल की मात्रा में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए पेट्रोल पंप पर लोगों को गुमराह किए जाने का आरोप लगाया।
मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने 112 पुलिस की मदद ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।
फिलहाल मामला सारंगढ़ थाने तक पहुंच चुका है और जांच जारी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पेट्रोल की मात्रा में किसी तरह की तकनीकी या अन्य गड़बड़ी हुई थी या नहीं। ब्यूरो रिपोर्ट सारंगढ़

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता नहीं, फिर भी राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रवाना हुए रामचंद्र शर्मा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायगढ़। जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नव निर्माण संकल्प समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा एक बार फिर अपने सामाजिक और राजनीतिक सरोकारों को लेकर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS