WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मिनीमाता सम्मान, माता बहादुर कलारिन सम्मान और वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए 25 सितम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रायगढ़, 4 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान, साहस, संघर्ष और समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए तीन प्रतिष्ठित महिला सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इनमें मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान), माता बहादुर कलारिन सम्मान तथा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार शामिल हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अशासकीय संस्थाओं को प्रदान किया जाएगा। माता बहादुर कलारिन सम्मान महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को दिया जाएगा। वहीं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को प्रदान किया जाएगा। इसके तहत एक महिला को 2 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप् में प्रदान किया जाएगा।
          इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 25 सितंबर 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायगढ़ (छ.ग.) पिन नंबर 496001 में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण

रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देशरायगढ़, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS