WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए 16 सितंबर को लगेगा निःशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रायगढ़, 11 सितम्बर 2026/ दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में 16 सितंबर  को मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा आयोजित इस शिविर में पात्र दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन उपस्थित होकर अपने लिए आवश्यक   सहायक उपकरणों का मूल्यांकन करा सकेंगे।
               समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि यह शिविर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एलआईसी) की निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन जतन केंद्र परिसर, जिला पंचायत के सामने, रायगढ़ में 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसमें रायगढ़ सहित पुसौर, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, खरसिया एवं धरमजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के पात्र हितग्राही शामिल हो सकेंगे।
            दिव्यांगजनों को शिविर में यूडीआईडी कार्ड (40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता), सभी स्रोतों से मासिक आय 22,500 रुपये से कम होने का आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर पात्रता का परीक्षण कर सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। वरिष्ठजनों के लिए सभी स्रोतों से मासिक आय 14,500 रुपये से कम होना आवश्यक है। साथ ही उन्हें आवासीय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का होना आवश्यक है। पात्र वरिष्ठजन भी शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक सहायक उपकरण के लिए अपना मूल्यांकन करा सकेंगे।
               जिला प्रशासन द्वारा संबंधित जनपद पंचायतों के अधिकारियों को शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क सहायक उपकरण योजना का लाभ लें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

आईआईआईटी नया रायपुर और एआईआईएमएस रायपुर पहुंचे पीएम श्री कोड़ातराई के कक्षा 12वीं के विद्यार्थीरायगढ़, 11 सितम्बर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS