सेवा संकल्प अभियान : 2709 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण थाली प्रदर्शन, मातृ संवाद, न्योता भोज और स्वास्थ्य जांच सहित होंगी विविध गतिविधियां

spot_img


रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 2709 आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित तिथियों पर विभिन्न जागरूकता, स्वास्थ्य, पोषण एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं एवं गर्भवती माताओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

25 सितम्बर को सजेगी ‘मेरी पौष्टिक थाली

अभियान के पहले चरण में 25 सितम्बर को जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ एवं पौष्टिक व्यंजनों की विधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बच्चों के लिए मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ के माध्यम से दो सुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पोषण वाटिका तैयार करने के लिए पौधरोपण तथा ‘घर-घर मुनगा’ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से महिलाओं, बच्चों एवं गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया जाएगा। वहीं महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राही अपने अनुभव साझा कर योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी देंगे।
28 सितम्बर को होगा मातृ संवाद और ‘न्योता भोज

अभियान के दूसरे चरण में 28 सितम्बर को आंगनबाड़ी केंद्रों में मातृ संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं, माताओं तथा स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। माताओं को पारंपरिक व्यंजनों को अधिक पौष्टिक बनाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जाएगा। महिलाओं के लिए रंगोली, मेहंदी, खेलकूद एवं व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जनसहयोग से बच्चों के लिए ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दानदाताओं के सहयोग से नियमित भोजन के साथ खीर, पूड़ी, हलवा, मौसमी फल अथवा प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार परोसा जाएगा।

7 अक्टूबर को स्वास्थ्य जांच शिविर और सम्मान समारोह

अभियान के अंतिम चरण में 7 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित आवश्यक जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग स्वयं एवं बच्चों के पोषण पर करने वाली 5 माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार न्योता भोज, खिलौना दान एवं कुपोषण मुक्ति के प्रयासों में सहयोग देने वाले 5 स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 5 सहायिकाओं एवं 5 मितानिनों को भी सम्मानित कर उनके योगदान और सेवाभाव को प्रोत्साहित किया जाएगा।

जनभागीदारी से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रयास

‘संकल्प अभियान’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित न रखते हुए उन्हें जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण के प्रभावी मंच के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण के प्रति परिवारों तथा समुदाय की जिम्मेदारी और सहभागिता को मजबूत किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

CHHATTISGARH NEWS

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

RAIGARH NEWS