WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

गंगोत्री से रामेश्वरम् पदयात्री बाबाओं का “जन सहयोग “द्वारा कांकेर में स्वागत सम्मान,,,

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

गंगोत्री से रामेश्वरम् पदयात्री बाबाओं का “जन सहयोग “द्वारा कांकेर में स्वागत सम्मान,,,,
,,,,,,

भिंड मुरैना क्षेत्र के निवासी लगभग 29 साधु संतों के दल का कांकेर में जन सहयोग समाज सेवी संस्था ने श्रद्धा पूर्वक स्वागत किया और स्वल्पाहार का विशेष प्रबंध कर सबके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इन साधु-संतों ने गंगा माता के उद्गम स्थान गोमुख गंगोत्री से रामेश्वरम् धाम (रामनाथपुरम तमिलनाडु ) तक पदयात्रा करते हुए पवित्र गंगाजल काँवर द्वारा वहां तक पहुंचाने का संकल्प लिया हुआ है ,जिसमें 2000 किलोमीटर से अधिक की कष्टप्रद पदयात्रा करते हुए इनका यह दल कांकेर पहुंचा । इसकी खबर लगते ही जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके समाजसेवी साथियों ने पदयात्री साधु संतों का यथोचित स्वागत सत्कार किया । सबके चरण स्पर्श किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुवार सुबह स्वल्पाहार तथा ऊनी वस्त्रों की भेंट के पश्चात उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस स्वागत सम्मान कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा अनुराग उपाध्याय ,दिनेश मोटवानी ,राजेश चौहान, प्रवीण गुप्ता, जितेंद्र प्रताप देव, संत कुमार रजक आदि समाजसेवी सदस्य उपस्थित थे ।अतिथि संतों में उनके गुरु मुखियाजी बाबा महावीर दास (मौनी महाराज) घरौना आश्रम मुरैना वाले प्रमुख थे। अन्य साधु संतों में ओंकार सिंह, पूरन सिंह, दामोदर गुर्जर, बनता सिंह, दिलीप गुर्जर, लल्ला, जन्डेल गुर्जर, विजेंद्र, पूरण, विशंभर ,रामेश्वर, अशोक, द्रोण, भरत सिंह, रुस्तम ,सुल्तान सिंह, तहसीलदार गुर्जर ,मलखान सिंह, पूरन सिंह, बंटी, रामदास महाराज, तलैया वाले बाबा, पप्पू, नरेश, रणवीर, तहसीला गुर्जर आदि बाबाओं के नाम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने बताया कि अभी आधी ही यात्रा हुई है और दो ढाई महीने की पदयात्रा बाक़ी है । ईश्वर की इच्छा से हम लोग अपना संकल्प पूर्ण करेंगे। कांकेर शहर में आज मतगणना के अलावा सर्वाधिक चर्चा पदयात्री कांवरधारी बाबाओं के आगमन तथा जन सहयोग द्वारा उनके हार्दिक स्वागत की रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर में बच्चों के हक पर डाका : तमता बालक छात्रावास में राशन-सामान का गबन, नौकरी के नाम पर लाखों की उगाही; जांच के...

पत्थलगांव / तमता :मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में शिक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार का दीमक किस कदर चाट रहा है, इसका...

CHHATTISGARH NEWS

जशपुर में बच्चों के हक पर डाका : तमता बालक छात्रावास में राशन-सामान का गबन, नौकरी के नाम पर लाखों की उगाही; जांच के...

पत्थलगांव / तमता :मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में शिक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार का दीमक किस कदर चाट रहा है, इसका...

RAIGARH NEWS

कापू पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, डीएनए रिपोर्ट से खुला राज

पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को आंगन में जलाया, हड्डियों को दफन कर पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की झूठी रिपोर्टसब्जी...