संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में पीड़ित पिता ने लगाया हत्या का आरोप…

spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में पीड़ित पिता ने लगाया हत्या का आरोप…

पीड़ित पिता परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पहुंचे एसपी कार्यालय…

रायगढ़:- जिंदल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी सामने आई है,जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा पोस्टमार्टम के उपरांत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत का खुलासा होगा! मृतक युवक का नाम अजय कुमार यादव पिता बद्री प्रसाद यादव उम्र लगभग 24 वर्ष ग्राम मकरी पो घघरा तह. खरसिया निवासी है जो कि 15-17 जिंदल उद्योग में मजदूरी का काम करता था जिसकी घटना दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है!

बता दें कि मृतक के परिजनों ने जिंदल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज 2 दर्जन से अधिक लोग निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे हैं! ऐसी कार्यालय बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते आता देख एसपी कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा गेट बंद कर दिया जिसके बाद गेट के सामने ही सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया! कुछ ही समय में विभाग के उच्च अधिकारी तथा कोतरा रोड थाना प्रभारी एवं कोतवाली थाना प्रभारी भी एसपी कार्यालय पर सूचना पाकर आए और प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बातचीत करने कार्यालय बुलाया तथा पूरे मामले की मौखिक जानकारी लेने के बाद परिजनों को मामले में संदेश जनक परिस्थितियों की लिखित शिकायत देने को कहा गया!!

मृतक के पीड़ित पिता ने अपनी लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि 8 अक्टूबर 2022 को सायं 5:30 बजे कोतरा रोड पुलिस के द्वारा सूचना मिली की अजय यादव का मृत शरीर जिंदल पावर प्लांट के कोयला यार्ड के रोड किनारे मिला है! तो हम लोग कोतरा रोड थाना पहुंचे उस समय हम लोगों को मृतक के शरीर को देखने भी नहीं दिया गया उसके बाद बोला गया कि पोस्टमार्टम होगा उसके बाद देखने को मिलेगा इस तरह 5 संदिग्ध बिंदुओं पर लिखित शिकायत देते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई है!!

उपरोक्त 5 बिंदुओं पर जांच की मांग….
1, यह सही है कि बच्चे की मृत्यु कंपनी के अंदर हुई है और उसके बाद उसे बाहर फेंक दिया गया है!

2, जबकि दिन में 1:00 बजे जानकारी नीला की अजय यादव लाश रोड किनारे मिला है हमको सूचना पुलिस चौकी के माध्यम से 5:30 में खबर मिला है!

  1. पोस्टमार्टम के समय ठेकेदार के आदमी घूम रहे थे और कोने में हुए किसी को सूचना दे रहे और ठेकेदार के दो आदमी वहां से भाग गए इसकी निष्पक्ष जांच किया जावे और मोबाइल बंद कर भाग गए हैं जिनके मोबाइल ट्रेस कर पूछताछ की जावे!
    4, हमें शंका है कि मृतक की मृत्यु के संदेह है जिसका कंपनी का सीसीटीवी फुटेज चेक किया जावे हमें हत्या का संदेह है!
    5, अगर जांच में दोषी पाए जाते तो उचित मुआवजा दिलाया जावे !

बहरहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस विभाग ने संज्ञान लेते हुए परिजनों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पर्दा उठ पाएगा!!

वर्जन:-
कोतरा रोड थाना क्षेत्र रायगढ़ जिले का एक मामला हैं जिसमें अजय यादव नामक युवक की परिस्थितियों में शव मिला था, जिसका पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा था परिजनों को कुछ बिंदुओं पर जांच को लेकर असंतुष्ट हैं उन बिंदुओं को लेकर आज एसपी ऑफिस आए थे! जिसमें उनसे बातचीत की गई है और उन्हें संतोषजनक जवाब दिया गया है तथा जिन बिंदुओं पर वो संतुष्ट हैं और जिन बिंदुओं पर जिक्र कर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं उन्हें बिंदु की शिकायत को लिखित में लिया गया है और उन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से निष्पक्ष जांच की जावेगी हमने उन्हें आश्वासन दिया है!!

(एसडीओपी दीपक मिश्रा)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...