छत्तीसगढ़ में 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना, सचिन्द्र चौबे बने सीएम सुरक्षा में एएसपी

spot_img

गृह विभाग ने जारी किया पदस्थापना आदेश, मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और वीआईपी सुरक्षा समेत विभिन्न इकाइयों में अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के सात अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना दी गई है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी

सीसी 2011 बैच के सचिन्द्र चौबे को पीटीएस मैनपाट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरक्षा इकाइयों में भी बदलाव

सीसी 2016 के आलोक तिवारी को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर सहायक सेनानी, चौथी वाहिनी छसबल, माना रायपुर भेजा गया है। वहीं गिरीश कोरी को राजभवन सुरक्षा से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

दिनेश सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर पदस्थ किया गया है।

मयंक रणसिंह और तारेश साहू की भी नई जिम्मेदारी

डीडी 2018 के मयंक रणसिंह को उप पुलिस अधीक्षक, एसआईए, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार पदस्थ किया गया है। वहीं तारेश साहू को भाटापारा से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

नीलकिशोर अवस्थी की पदस्थापना बदली

सीसी 2025 के नीलकिशोर अवस्थी को सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर पदस्थ किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा और मैदानी पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS