महज 345 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर मिला 5 लाख रुपये का बीमा सुरक्षा कवच,दिवंगत डाककर्मी के नामांकित हितग्राही को सौंपी गई बीमा दावा राशि

spot_img

बिलासपुर – इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध दुर्घटना बीमा योजना दिवंगत डाककर्मी के परिवार के लिए आर्थिक संबल बनी है। पेंड्रा रोड उपसंभाग के सेमरदर्री शाखा डाकघर में कार्यरत स्वर्गीय अरुणा ने मात्र 345 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया था। उनके दुर्घटनावश निधन के बाद आज बिलासपुर मुख्य डाकघर में नामांकित हितग्राही कृष्णा साहू को 5 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा गया।

अरुणा ने अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस से दुर्घटना बीमा लिया था। उनके निधन के बाद बीमा दावा राशि का भुगतान किया गया। बिलासपुर मुख्य डाकघर में डाक अधीक्षक बी.एल. जांगड़े के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उपाधीक्षक रवि कछेर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सर्किल हेड मिथिलेश सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक कमल चौहान एवं रॉयल सुंदरम के क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ जोशी की उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सर्किल हेड मिथिलेश सिन्हा ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों में बीमा परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...