कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत

spot_img

बिलासपुर – कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने दिनांक 10 अक्टूबर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न पैचों का निरीक्षण किया तथा विभागीय एवं ठेका श्रमिकों से संवाद किया।

दौरे की शुरुआत में साईराम ने व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन किया और माइन प्लान की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभागीय पैच का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने पार्थ शॉवेल एवं 240 टन क्षमता वाले डंपर के ऑपरेटरों से बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन भारत की पहली टाटा हिटाची के 21 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले इलेक्ट्रिक शॉवेल पर स्वयं चढ़े और ऑपरेटर केबिन का जायज़ा लिया। उन्होंने ऑपरेटर से बातचीत कर मशीन के सुरक्षा फ़ीचर्स तथा एर्गोनॉमिक्स की जानकारी ली। उन्होंने कृष्णा शॉवेल का भी अवलोकन किया।

इसके बाद उन्होंने केजेएसएल के कोल फेस का निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत ठेका श्रमिकों से बातचीत की। देव माइनिंग पैच के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कर्मियों एवं ठेकेदार कंपनी के श्रमिकों से संवाद किया। उन्होंने पीएनसी एवं सैनिक माइनिंग पैच का भी निरीक्षण किया।

साईराम ने गेवरा हाउस में दीपका एवं गेवरा टीमों के साथ बैठक कर उत्पादन-उत्पादकता एवं आगे की कार्ययोजना की समीक्षा की।

साईराम कल दीपका एवं कुसमुंडा खदानों का भी दौरा करेंगे।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना नृपेन्द्र नाथ सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...