
कोरबा । कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से देवानंद पंत को सिल्ली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा के नेतृत्व में मंडल संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुँचाने पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष देवानंद पंत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित नेताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सिल्ली मंडल में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
बैठक में श्याम सलाम, संतोष पोर्ते, दुर्गेश दास, बुजपाल राज, हीरा सिंह, दिलेश्वर दास, हेमंत कश्यप, इंद्रपाल दास, संतोष श्रीवास, मंजीत यादव, छत्रपाल दास, रामजी एक्का, रामखेलावन, सुनील पटेल, पीयूष पंत, जय राम, कमल, घासीराम, घनश्याम, संतोष कुमार, गेंड राम, फूल सिंह पंत, रामनाथ पंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया गया।






