spot_img
spot_img

भतीजे की हत्या से सनसनी: घर में महिला मित्र को लाने की बात पर हुआ विवाद, सगे चाचा ने सीने में धारदार हथियार घोंपकर उतारा मौत के घाट, सरकंडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

बिलासपुर – पुलिस ने पूरे मामले का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामला थाना सरकंडा क्षेत्र का है। दिनांक 12.10.2026 की देर रात्रि (लगभग 11:50 बजे) प्रार्थी रवि निषाद (निवासी अपोलो चौक लिंगियाडीह) के घर में रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जागे। प्रार्थी जब अपने बड़े भाई मीठालाल के कमरे की ओर गया, तो उसने देखा कि उसका भाई धनीराम निषाद उर्फ कुदन हाथ में खून से सना धारदार हथियार लेकर कमरे से बाहर निकल रहा था! कमरे के अंदर जाने पर प्रार्थी का भतीजा अमित निषाद लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला, जिसके सीने पर गंभीर चोट के निशान था कि सूचना मिलते ही तत्काल सरकंडा पुलिस मौके पर पहॅूची और परिजनों की सहायता से घायल अमित को तत्काल 108 एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1476/2026 धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीकृत किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं विवेचना:  हत्या जैसे गंभीर मामला को ध्यान में रखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह निर्देशित किये जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकंडा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम , एफएसएल टीम एवं फिंगर प्रिट विशेषज्ञ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक अमित निषाद अपने महिला मित्र को आये दिन घर लेकर आता था, जिसे आरोपी कुदन निषाद मना करता था और इसी के कारण अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। घटना वाली रात भी इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से अमित के सीने में वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी कुंदन निषाद घटना कारित कर भांगने के फिराक में था जिसे सरकंडा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का धारदार हथियार पेश किया जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल

बिलासपुर। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर से हजारों मातृशक्तियों के द्वारा...

CHHATTISGARH NEWS

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल

बिलासपुर। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर से हजारों मातृशक्तियों के द्वारा...

RAIGARH NEWS

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को राज्य की मेरिट सूची में स्थान दिलाने पर जोर रायगढ़, 13...