spot_img
spot_img

नेशनल इनोवेशन चैलेंज 2026: नवाचार के लिए मिलेगा 10 लाख रुपये तक का पुरस्कार, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में नए विचारों को मिलेगा प्रोत्साहन, विद्यार्थी, युवा और उद्यमी ले सकेंगे भाग

रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत नेशनल इनोवेशन चैलेंज 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, उद्यमियों और आम नागरिकों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस चैलेंज में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए जा सकते हैं। चयनित नवाचारों के क्रियान्वयन के लिए 10 लाख रुपये तक का पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

विद्यार्थियों से लेकर स्टार्टअप और शोधकर्ता तक ले सकेंगे भाग

इस चैलेंज में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, व्यक्तिगत नवाचारकर्ता, आम नागरिक, स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), कंपनियां, शोधकर्ता, शिक्षक और शैक्षणिक संस्थान आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागियों को व्यक्तिगत अथवा टीम के रूप में भाग लेने की सुविधा दी गई है। निर्धारित पात्रता के अनुसार संबंधित राज्य का निवास प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए पूरी करनी होगी सत्यापन प्रक्रिया

इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट sevainnovationchallenge.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन, प्रोफाइल पूर्ण करने तथा आधार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में समस्या, नवाचारपूर्ण विचार और प्रस्तावित समाधान का विवरण भरना होगा। साथ ही आधिकारिक पावरपॉइंट (पीपीटी) प्रारूप में तैयार प्रस्तुति भी अपलोड करनी होगी।

10 क्षेत्रों में नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर

चैलेंज के अंतर्गत कृषि, गृह एवं कानून, महिला एवं बाल विकास, नगरीय विकास, रक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, विज्ञान तथा शिक्षा एवं रोजगार जैसे क्षेत्रों में नवाचार प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्रतिभागियों को आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध क्षेत्रवार सूची, पात्रता संबंधी शर्तों और दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र जोन में शामिल है छत्तीसगढ़

नेशनल इनोवेशन चैलेंज 2026 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र जोन में रखा गया है। इस जोन में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दमन एवं दीव तथा गोवा शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस जोन में 10 क्षेत्रों के लिए कुल संभावित पुरस्कार आवंटन 5 करोड़ रुपये बताया गया है। नवाचारों का चयन तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन तथा निर्धारित पात्रता और शर्तों की पूर्ति के आधार पर किया जाएगा।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से भी ले सकते हैं जानकारी

योजना की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इच्छुक प्रतिभागी मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, पहाड़ मंदिर रोड, रायगढ़ के कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं। जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों, शोधकर्ताओं और नागरिकों से अपने नवाचारपूर्ण विचारों के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करने तथा इस चैलेंज में भाग लेने की अपील की गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल

बिलासपुर। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर से हजारों मातृशक्तियों के द्वारा...

CHHATTISGARH NEWS

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल

बिलासपुर। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर से हजारों मातृशक्तियों के द्वारा...

RAIGARH NEWS

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को राज्य की मेरिट सूची में स्थान दिलाने पर जोर रायगढ़, 13...