प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ शामिल हुईं बालिकाएं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026। बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत रंगोली, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कला संबंधी गतिविधियां कराई गईं। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रंगों और कलाकृतियों से बालिकाओं ने बिखेरे हुनर के रंग
प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने आकर्षक चित्र बनाए, रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाईं और सुंदर मेहंदी डिजाइन प्रस्तुत किए। इन गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने और प्रतिभा निखारने का अवसर मिला।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग रहने के लिए प्रेरित करना भी रहा।
स्वास्थ्य जागरूकता और सर्वांगीण विकास पर जोर
कार्यक्रम कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम के आयोजन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. केनन डेनियल, सुमित कुमार, शैलेन्द्र मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा और शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर प्राचार्य विजय कुमार तिर्की, अर्जुन जायसवाल, जया मजूमदार, दीपक कुमार पटेल, शिशिर देवांगन, गजेन्द्र प्रताप सिंह, ईश्वर सारथी, विजय साहू, कलश यादव एवं उषा पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।











