कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज, जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के पंचम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। नवरात्रि का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियों का संचार करे।
गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सभी से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ माँ दुर्गा की आराधना करने का संदेश दिया।











