‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को किया प्रस्तुत
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कोड़ासिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश के प्रति उनके योगदान को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया।
विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के जरिए समाज में सहयोग, जिम्मेदारी और सकारात्मक भागीदारी का संदेश दिया। प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के दायित्वों को भी रेखांकित किया गया।
अभिनय के जरिए सामाजिक सरोकारों को किया उजागर
नुक्कड़ नाटक में सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कला और संवादों के माध्यम से समाजहित में कार्य करने तथा सामूहिक जिम्मेदारी निभाने के महत्व को सामने रखा।
युवाओं को सेवा भावना अपनाने का संदेश
कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। नाट्य प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और राष्ट्रहित में योगदान के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया।











