spot_img
spot_img

बोईदा में आज धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, रावण दहन के साथ छत्तीसगढ़ीया नाच पार्टी की होगी प्रस्तुति,मुख्य अतिथि रहेंगे विधायक प्रेमचंद पटेल

spot_img
spot_img
spot_img

कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा में आज विजयादशमी के पावन अवसर पर दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रावण दहन के साथ छत्तीसगढ़ीया नाच पार्टी की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में ग्राम बोईदा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। रावण दहन का कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे से आयोजित होगा।

विधायक प्रेमचंद पटेल होंगे मुख्य अतिथि

दशहरा उत्सव में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की इस अध्यक्षता ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज करेंगे। वहीं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, जनपद सदस्य अंजली श्रीवास, उपसरपंच श्वेता शर्मा तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष कौशल श्रीवास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र

दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन के साथ छत्तीसगढ़ीया नाच पार्टी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। दशहरा पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व समाज को सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।ग्राम बोईदा की ओर से समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से दशहरा उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

🚨💥 दशहरा मेले की खुशियों पर मौत का कहर! छाल पुल पर भीषण हादसे से मचा हड़कंप, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर!

दशहरा मेले का मातम : बांसाझार के 4 दोस्तों की खुशियां सड़क हादसे में तब्दील, 2 की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 2 गंभीरCglive24...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS