spot_img
spot_img

रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दी पर्व की शुभकामनाएं

spot_img
spot_img
spot_img

विजयदशमी पर मां भगवती की आराधना कर पुलिस अधिकारियों ने किया अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों का पूजन, परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

रायगढ़, 20 अक्टूबर 2026। विजयदशमी के पावन अवसर पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मां भगवती की आराधना कर अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया। पूजन के पश्चात परंपरा का निर्वहन करते हुए हर्ष फायरिंग भी की गई।

कार्यक्रम से पहले पुलिस के सभी अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों की विधिवत साफ-सफाई कर उन्हें पूजा स्थल पर सुसज्जित ढंग से रखा गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार राखिया फल की प्रतीकात्मक बलि भी अर्पित की गई। इसके पश्चात एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग कर विजयदशमी की परंपरा निभाई।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने निभाई परंपरा

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एडिशनल एसपी ट्रैफिक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, डीएसपी उन्नति ठाकुर, सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी रोहित शुक्ला, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह तथा कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी सहित पुलिस लाइन का समस्त अमला उपस्थित रहा।

एसएसपी ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले के समस्त नागरिकों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।

एसएसपी ने आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।

जिले के सभी थाना-चौकियों में भी हुआ शस्त्र पूजन

विजयदशमी के अवसर पर रायगढ़ जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में भी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अस्त्र-शस्त्रों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

खेत बेचा, लाखों लगाए… मुनाफे के नाम पर ₹11.60 लाख की चपत! 😱 रायगढ़ में ‘यूनिटी मेटा टोकन’ ठगी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार!

यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

CHHATTISGARH NEWS

खेत बेचा, लाखों लगाए… मुनाफे के नाम पर ₹11.60 लाख की चपत! 😱 रायगढ़ में ‘यूनिटी मेटा टोकन’ ठगी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार!

यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

RAIGARH NEWS

खेत बेचा, लाखों लगाए… मुनाफे के नाम पर ₹11.60 लाख की चपत! 😱 रायगढ़ में ‘यूनिटी मेटा टोकन’ ठगी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार!

यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...