spot_img
spot_img

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन

रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयुक्त, विकसित भारत जी राम जी, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार यह भर्ती रायगढ़ और नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

चार प्रकार के पदों पर होगी संविदा नियुक्ति

भर्ती प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।

पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से भेजें आवेदन

अभ्यर्थियों को अपना आवेदन कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़, पिन कोड 496001 के नाम से पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन 10 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिला पंचायत के सूचना पटल और वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, अन्य आवश्यक अर्हताओं और आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट raigarh.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन कर निर्धारित प्रारूप और पात्रता संबंधी शर्तों के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करना चाहिए।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला जेल रायगढ़ में 460 बंदियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बंदियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन जीने के लिए किया प्रेरित रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

जिला जेल रायगढ़ में 460 बंदियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बंदियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन जीने के लिए किया प्रेरित रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

RAIGARH NEWS

सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ” माँ महामाया को किया पंचमी भेट!

बिलासपुर ऐतिहासिक धार्मिक नगरी रतनपुर मे विराजमान माँ महामाया दाई की पूजा सेवा अर्जी करने हेतु सर्व आदिवासी समाज रतनपुर इकाई एवं...