







देश बचाओ–वोट बचाओ मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में बाइक रैली, महिलाओं व जनप्रतिनिधियों की रही भागीदारी!
तमनार/देश बचाओ–वोट बचाओ के नारे के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, तमनार द्वारा विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लैलूंगा विधायक और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार अध्यक्ष रूपेश पटेल
के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर भागीदारी की। कार्यक्रम में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रही।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने
वोट चोरी बंद करो” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”
जैसे नारे लगाते हुए चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की पारदर्शिता तथा वोटों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
बाइक रैली से लेकर पुतला दहन तक, विरोध के जरिए उठाई आवाज
विधायक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार अध्यक्ष रूपेश पटेल के नेतृत्व में निकली बाइक रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को प्रमुखता से सामने रखा। महिलाओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए और संबंधित मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, तमनार के इस आयोजन के जरिए देश बचाओ–वोट बचाओ” का संदेश देते हुए मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग सामने रखी गई।











